कानपुर देहात

जिलाधिकारी ने अकबरपुर में फीता काटकर यातायात माह का किया शुभारंभ

जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद ने कहा कि यातायात नियमों का हर व्यक्ति को पालन करना चाहिए

कानपुर देहात,अमन यात्रा : अकबरपुर कोतवाली में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा  यातायात माह नवम्बर-2020 का फीता काटकर शुभारंभ किया गया तथा जनपद के प्रत्येक नागरिक से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई एवं यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई.
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण तथा समाज सेविका कंचन मिश्रा, जनपद के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वही जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद ने कहा कि यातायात नियमों का हर व्यक्ति को पालन करना चाहिए वाहन चलाते समय हेलमेट पहनकर चलें सीट बेल्ट लगा कर चले तथा नशे की हालत में किसी भी दशा में ड्राइविंग न चले यही नहीं पुलिस प्रशासन सड़कों पर अतिक्रमण न होने दें यह सबसे महत्वपूर्ण विषय हैं.
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि यातायात पुलिस व थाना पुलिस यातायात नियमों के पालन कराने में अहम भूमिका निभाई तथा सड़कों पर लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें इसके लिए विशेष सतर्कता बरतें।

Related Articles

AD
Back to top button