उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां कस्बे के श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्म समारोह

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को पुखरायां कस्बे के श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज में अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का जन्म समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।यह कार्यक्रम ब्रह्म समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया।भगवान परशुराम जी के चित्र का विधिवत पूजन अर्चन किया गया

पुखरायां।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को पुखरायां कस्बे के श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज में अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का जन्म समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।यह कार्यक्रम ब्रह्म समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया।भगवान परशुराम जी के चित्र का विधिवत पूजन अर्चन किया गया।

5e3ab068 0a97 46a8 a2f4 3bb6c026db8b

माल्यार्पण श्री रामसुख ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री प्रकाश द्विवेदी, वी० के० मिश्रा, प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार द्विवेदी, प्रकाश अवस्थी, ओ पी द्विवेदी, पी के शुक्ला ,श्री राज नारायण दीक्षित, श्रीधर शुक्ला, संजय कुमार त्रिपाठी ,राम प्रकाश मिश्रा अमित मिश्रा अमरेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश कुमार द्विवेदी,राम प्रकाश मिश्रा,आर के त्रिवेदी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, राजेश मिश्र, सुनील कुमार शुक्ला एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्प अक्षत चढ़ाकर बड़ी धूमधाम से जन्मोत्सव में साहिभागिता की तथा भगवान परशुराम जी के विषय में अपने विचार व्यक्त किये।प्रांतीय मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ ठाकुर गुट वी के मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम कलयुग में मौजूद आठ चिरंजीवी में से एक हैं जो आज भी धरती पर मौजूद हैं।अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी।भगवान परशुराम भगवान शिव और भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं।

Related Articles

AD
Back to top button