उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में फैक्ट्री कर्मी की दर्दनाक मौत,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

कानपुर देहात में बुधवार शाम एक फैक्टरी कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मामला कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के ग्रोथ सेंटर स्थित यशपाल इंजीनियरिंग वर्क्स का है।यहां पर काम करने वाले शिवकुमार पुत्र रामबहादुर 50 वर्ष निवासी हिम्मपुरवा थाना गजनेर बुधवार की शाम करीब पांच बजे कंपनी में सामान लोड कर रहा था कि उसी समय उक्त सामान फैक्ट्रीकर्मी के ऊपर गिर गया।जिसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गया

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में बुधवार शाम एक फैक्टरी कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के ग्रोथ सेंटर स्थित यशपाल इंजीनियरिंग वर्क्स का है।यहां पर काम करने वाले शिवकुमार पुत्र रामबहादुर 50 वर्ष निवासी हिम्मपुरवा थाना गजनेर बुधवार की शाम करीब पांच बजे कंपनी में सामान लोड कर रहा था कि उसी समय उक्त सामान फैक्ट्रीकर्मी के ऊपर गिर गया।

जिसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में उसे उपचार हेतु अकबरपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अन्य विषयों पर दोनो पक्षों में वार्ता चल रही है। उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button