उत्तरप्रदेशऔरैयाफ्रेश न्यूज

फेसबुकिया प्यार का हुआ खौफनाक अंत

यदि सोशल मीडिया के माध्यम से आप भी प्यार को परवान पर चढ़ाने के सपने देख रहे है तो इस खबर को जरा एक वार गौर से देखिये। किसी अनजान से प्यार के सपनों का संसार सजोने का अंजाम क्या हो सकता है यह भी देखिये। किसी को डराना हमारा मकसद नही हम तो सिर्फ हकीकत दिखा रहे है। वीओ- खबर औरैया जनपद से है जहाँ लखनऊ की रहने बाली एक लड़की की फेशबुक से दोस्ती औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के बर्रु गांव के रहने वाले लड़के से हो गई और एक दूसरे से मिलने लगे

औरैया। यदि सोशल मीडिया के माध्यम से आप भी प्यार को परवान पर चढ़ाने के सपने देख रहे है तो इस खबर को जरा एक वार गौर से देखिये। किसी अनजान से प्यार के सपनों का संसार सजोने का अंजाम क्या हो सकता है यह भी देखिये। किसी को डराना हमारा मकसद नही हम तो सिर्फ हकीकत दिखा रहे है। वीओ- खबर औरैया जनपद से है जहाँ लखनऊ की रहने बाली एक लड़की की फेशबुक से दोस्ती औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के बर्रु गांव के रहने वाले लड़के से हो गई और एक दूसरे से मिलने लगे। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी भी हो गई। तो दोनों के परिजनों ने जाति बंधन को दर किनार कर कुछ समय पहले शादी भी करदी।

अब आगे की कहानी भी जरा गौर से देखिये। कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया से हुये प्यार का खौफनाक अंत कैसे हुआ। शादी के बाद पल्लवी व सुमित में अक्सर विवाद होने लगा। सुमित अपनी पत्नी के साथ पेपर देने की बात कह कर घर से निकला और उसने अपनी पत्नी पल्लवी की गला दबा कर हत्या कर दी। शव को दिबियापुर थाना क्षेत्र के असैनी गांव स्थिति आम के बाग में पत्तों की झाड़ में डाल कर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने पत्तो की झाड़ में महिला का शव पड़ा देखा। शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहिचान पल्लवी पत्नी सुमित कुमार निवासी बर्रु थाना फफूंद के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक औरैया चारु निगम ने बताया कि सुमित के परिजनों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है उनके आने पर तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये चार टीमें लगा दी गई है शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

 

Related Articles

AD
Back to top button