उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

कैंसर पीड़ित के मदद के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने क्षेत्र के एक कैंसर पीड़ित की आर्थिक दशा दयनीय होने के चलते मुख्यमंत्री से पत्र के जरिए आर्थिक मदद की गुहार लगायी हैं। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र के जरिए बताया है कि घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा विकासखंड अंतर्गत धर्मपुर निवासी बालकिशन कैंसर रोग से पीड़ित है। बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने क्षेत्र के एक कैंसर पीड़ित की आर्थिक दशा दयनीय होने के चलते मुख्यमंत्री से पत्र के जरिए आर्थिक मदद की गुहार लगायी हैं। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र के जरिए बताया है कि घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा विकासखंड अंतर्गत धर्मपुर निवासी बालकिशन कैंसर रोग से पीड़ित है। बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। जिसके चलते इनका इलाज बेहतर ढंग से नहीं हो पा रहा है। इनको आर्थिक मदद की जरूरत है। पत्र के जरिए निवेदन किया कि बालकिशन की स्थित को देखते हुए इलाज हेतु 450000 रुपए मुख्यमंत्री विवेकाधिन कोष से धन आवंटित किया जाए। जिससे कि उक्त का इलाज किया जा सके। विधायक के मानवता से भरे प्रयास को देखकर क्षेत्रीय जनता उनके कार्यों की प्रशंसा कर रही है।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading