कानपुर देहात

दीपावली का पर्व समृद्धि का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति को और मजबूत  बनाता है : माया कोरी

उन्होंने लोगों, विशेषकर बच्चों से अपील की है कि वे खतरनाक पटाखों से दूर रहें तथा सावधानी अवश्य बरतें।

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात की समाजसेविका माया कोरी अन्तर्राष्ट्रीय ग्रेफलिंग प्लेयर ने जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मालूम हो कि अन्तर्राष्ट्रीय ग्रेफलिंग प्लेयर माया कोरी नेपाल के राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी हो चुकी है।अपने बधाई संदेश में माया कोरी ने कहा है कि दीपावली असत्य, अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध संघर्ष एवं विजय का उत्सव है तथा इसे सामाजिक सद्भाव एवं आपसी मेल-जोल के साथ मनाया जाना चाहिए।

श्रीमती ने कहा कि प्रकाश पर्व पर पटाखों आदि का इस्तेमाल करते हुए हमें अपने पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस पर्व को शांति और सद्भाव के माहौल में मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों, विशेषकर बच्चों से अपील की है कि वे खतरनाक पटाखों से दूर रहें तथा सावधानी अवश्य बरतें।

 

Related Articles

AD
Back to top button