कानपुर देहात में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर अज्ञात अधेड़ महिला की मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी
कानपुर देहात में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी लाया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी लाया गया।जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।शव की अभी शिनाख्त नहीं की जा सकी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने अज्ञात महिला के शव के शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मूड़ादेव गांव के पास का है।यहां पर गुरुवार सुबह किसी तेज रफ्तार वाहन ने एक अज्ञात अधेड़ महिला को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से उसके शिनाख्त के प्रयास कराए परंतु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.