कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवती लापता,पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

कानपुर देहात के बरौर कस्बे में बीते 29 जुलाई को एक युवती घर से कहीं अचानक लापता हो गई।परिजनों ने एक युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

Story Highlights
  • परिजनों ने एक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर कस्बे में बीते 29 जुलाई को एक युवती घर से कहीं अचानक लापता हो गई।परिजनों ने एक युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुई गुमशुदा युवती व आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बा निवासी बलराम ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए थाना पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री जागृति वर्मा उम्र करीब 20 वर्ष बीते 29 जुलाई को घर से कही चली गई है।

काफी खोजबीन के पश्चात भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है।आरोप है कि उसकी पुत्री को रूरा थाना क्षेत्र के बलेथा गांव निवासी सत्यम नाम का युवक बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।थाना प्रभारी कालीचरन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपित की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

AD
Back to top button