कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सेवानिवृत ग्राम विकास अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड सभागार में बुधवार को सेवानिवृत ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र सचान को अंगवस्त्र व रामचरितमानस भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड सभागार में बुधवार को सेवानिवृत ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र सचान को अंगवस्त्र व रामचरितमानस भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई।

IMG 20240731 WA0075IMG 20240731 WA0076

शैलेंद्र सचान मूल रूप से भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के कैलई गांव के निवासी हैं।वह विकासखंड में 29 नवंबर 1999 को ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हुए थे।विकासखंड में उनका करीब 24 वर्ष का सराहनीय कार्यकाल रहा।कार्यकाल समाप्त होने पर बुधवार को विकासखंड में पूरे सम्मान के साथ उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान,खंड विकास अधिकारी संजू सिंह,एडीओ पंचायत आदित्य कुमार शुक्ला,एडीओ आईएसबी अमित पांडेय समेत सहकर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र,रामचरितमानस व स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी।

IMG 20240731 WA0077IMG 20240731 WA0078

सेवानिवृत्त हुए शैलेंद्र सचान ने कहा कि यह एक भावुक पल है।मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द ही नहीं है।यहां के लोगों के साथ कार्य करने का अनुभव,प्यार व जो स्नेह मिला,जीवन में कभी भुलाया नही जायेगा।आज सेवानिवृत का गम जरूर है लेकिन यहां के लोगों की याद को संजोना बड़ा मुश्किल काम है।

IMG 20240731 WA0079

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान,खंड विकास अधिकारी संजू सिंह,एडीओ आईएसबी अमित पांडेय ने भी ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र सचान के कार्यकाल की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर पंचायत सचिव दीक्षा सचान,मो जावेद,रवि शुक्ला,दीपक यादव,धीरू यादव,मनोज सचान,टी ए अरविंद कुमार,शंभू सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button