कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश जारी

पिछले साल की तरह इस साल भी सरकार का हर घर तिरंगा अभियान जारी है। सरकार ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने की अपील की गई है।

कानपुर देहात। पिछले साल की तरह इस साल भी सरकार का हर घर तिरंगा अभियान जारी है। सरकार ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने की अपील की गई है। पीएम मोदी ने जनता से तिरंगे के साथ अपनी फोटो और वीडियो को हर घर तिरंगा वेबसाइट पर पोस्ट करने के लिए कहा है।

इसी के दृष्टिगत पुनः दिनांक 13 से 15 अगस्त 2024 के मध्य सम्पूर्ण देश में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। पीएम मोदी ने 28 जुलाई को अपनी 112वें मन की बात में सभी भारतीयों से स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया था। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी घरों, कार्यालयों और दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है।

इसे भारत की आजादी को चिह्नित करने के लिए और तिंरगा फहराने में प्रोत्साहन देने के लिए शुरू किया गया था। इस पहल का मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Related Articles

AD
Back to top button