कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

किसान को जहरीले कीड़े ने डसा,हुई मौत

कानपुर देहात में शनिवार को किसी जहरीले कीड़े के काटने से एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Story Highlights
  • परिजन बेहाल,पुलिस ने जांच पड़ताल की
ब्रजेन्द्र तिवारी,  पुखरायां। कानपुर देहात में शनिवार को किसी जहरीले कीड़े के काटने से एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामला कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के ततारपुर का मजरा बीरबल का पुरवा का है।यहां का रहने वाला चरन सिंह पुत्र सोनेलाल उम्र करीब 27 वर्ष शनिवार दोपहर खेतों में काम करने के वास्ते गया हुआ था।इसी दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।
आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button