कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरौर थाने में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,निकाली गई मनमोहक झांकियां 

बरौर थाना परिसर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर आकर्षक झांकियां सजाई गईं तथा भक्ति संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Story Highlights
  • प्रस्तुत किया गया भक्तिसंगीत कार्यक्रम,श्रृद्धालु झूमे
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना परिसर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर आकर्षक झांकियां सजाई गईं तथा भक्ति संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
थाना परिसर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।सोमवार की रात्रि पुलिसकर्मियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई।
b1 3
वहीं भक्ति संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।इस दौरान एक से बढ़कर एक भक्तिसंगीत कार्यक्रम में श्रद्धालु झूम उठे।पूरा पंडाल कृष्णमय हो गया।इस मौके पर थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा,एस आई सुरजीत,हेड कांस्टेबल शोभित समेत पुलिसकर्मी व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button