कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद कुरील पार्टी से निष्कासित

बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई ने पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद कुरील को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासन कर दिया है।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई ने पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद कुरील को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासन कर दिया है।यह जानकारी बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जॉनसन संखवार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

बहुजन समाज पार्टी कानपुर देहात जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न सूत्रों से छानबीन करने के पश्चात कानपुर देहात जिला इकाई ने पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद कुरील को पार्टी से अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जबकि इनको पूर्व में कई बार पार्टी में अनुसासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में चेतावनी दी जा चुकी है। आचरण में सुधार न होने के कारण पार्टी मूवमेंट हित में बुधवार को आनंद कुरील का निष्कासन कर दिया गया है।

 

Related Articles

AD
Back to top button