कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाई को मैसेज भेजकर युवक यमुना नदी में कूदा,सर्च ऑपरेशन जारी

कानपुर देहात के कस्बा मूसानगर के रहने वाले धर्म कांटा संचालक ने भाई को मैसेज भेजकर यमुना नदी में छलांग लगा दी।भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्म कांटा संचालक की तलाश कराई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के कस्बा मूसानगर के रहने वाले धर्म कांटा संचालक ने भाई को मैसेज भेजकर यमुना नदी में छलांग लगा दी।भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्म कांटा संचालक की तलाश कराई।युवक की चप्पल व शर्ट घाटमपुर में नदी के पास मिली हैं।गोताखोरों की मदद से सर्च आपरेशन जारी है।

मूसानगर के फत्तेपुर के रहने वाले रिजवान उम्र करीब 38 वर्ष धर्मकांटा चलाते हैं।रिजवान ने भाई इरफान के फोन पर यमुना नदी में कूदने का मैसेज डाल दिया।भाई का मैसेज देखकर इरफान घबरा गया तथा मामले की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।जहां पर पुलिस को रिजवान का कोई भी सुराग नहीं मिला।आस पास के क्षेत्र में तलाश की तो रिजवान की टीशर्ट व चप्पल घाटमपुर क्षेत्र से निकल रही यमुना नदी के पास मिली।

photo 30

इसके बाद पुलिस की तीन टीमें मूसानगर से घाटमपुर के बीच यमुना नदी में रिजवान की तलाश में जुट गई हैं।रिजवान की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकले थे,लेकिन दोपहर के बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था।भाई इरफान ने बताया कि वह कई दिनों से मानसिक तनाव में थे।घर में किसी से कोई बात नहीं कर रहे थे।थाना प्रभारी मूसानगर   शिवनारायन सिंह ने बताया कि चप्पल और शर्ट घाटमपुर से बरामद हुआ है।घाटमपुर पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन जारी है।गोताखोरों की मदद ली जा रही है।बहाव इतना तेज है कि अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

Related Articles

AD
Back to top button