कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत,परिजन बेहाल

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में बिजली के पोल के सपोर्ट तार में उतरे करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Story Highlights
  • पुलिस ने जांच पड़ताल की

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में बिजली के पोल के सपोर्ट तार में उतरे करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मामला कानपुर देहात शिवली थाना क्षेत्र के ककरदही गांव का है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ककरदही निवासी कमल कुमार शुक्रवार सुबह घर के सामने लगे बिजली के खंभे के पास शौच करने के वास्ते गया था।

इसी दौरान वह विधुत पोल के सपोर्ट तार में उतरे करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल लेकर गए।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।बाघपुर चौकी प्रभारी दयानंद झा ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में बिजली का करेंट लगने से मौत की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button