हमीरपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हमीरपुर में नशे की लत ने ली एक और जान

थाना क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव में रहने वाले 35 वर्षीय मातादीन कुशवाहा ने रविवार देर रात अपने ही खेत में लगे आंवले के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मुस्करा,हमीरपुर: थाना क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव में रहने वाले 35 वर्षीय मातादीन कुशवाहा ने रविवार देर रात अपने ही खेत में लगे आंवले के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के भाई रामचरण के अनुसार, मातादीन शराब पीने का आदी था और अक्सर मानसिक तनाव में रहता था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह खेत चला गया था। वहां उसने अपने छोटे भाई हरिचरण को घर भेजकर खुद आंवले के पेड़ से लटक गया।

मातादीन अविवाहित था। नशे की लत ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी और अंततः उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना एक बार फिर नशे के दुष्प्रभावों को उजागर करती है। नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि उसके परिवार को भी तबाह कर देता है।

Related Articles

AD
Back to top button