कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डीसीएम ने स्कूटी में मारी टक्कर,स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल,भेजा गया अस्पताल

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी चौराहे के पास गुरुवार शाम एक डीसीएम द्वारा स्कूटी में टक्कर मार दिए जाने के चलते स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

बृजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी चौराहे के पास गुरुवार शाम एक डीसीएम द्वारा स्कूटी में टक्कर मार दिए जाने के चलते स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसे उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम टयोंगा निवासिनी रुचि अपनी ड्यूटी समाप्त करके अपनी सहेली शिवांशी की स्कूटी में सवार होकर भोगनीपुर से चौरा की तरफ जा रही थीं कि उसी समय रास्ते में पिपरी चौराहे के पास एक डीसीएम ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके चलते रुचि गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना पर पहुंचे हाइवे कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर युवती का उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button