उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

महिला आयोग ने कानपुर देहात में की पीड़ितों की सुनवाई, तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता गुप्ता ने आज कानपुर देहात में सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाए

Story Highlights
  • अनीता गुप्ता ने जिला कारागार और महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता गुप्ता ने आज कानपुर देहात में सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

IMG 20241022 WA0090

जनसुनवाई में प्राप्त 9 शिकायतों में से एक का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने राज्य महिला आयोग द्वारा भेजे गए पत्रों का समय सीमा में निस्तारण करने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों, दहेज हत्या, बलात्कार आदि मामलों में जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए।

IMG 20241022 WA0091

जनसुनवाई के बाद, श्रीमती गुप्ता ने जिला कारागार, महिला बंदी गृह, जिला महिला चिकित्सालय और वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की और उन्हें फल तथा उनके बच्चों को उपहार वितरित किए। महिला बंदी गृह में रसोई घर की भी जांच की गई और उसे साफ-सुथरा पाया गया।

इस कार्यक्रम में तनु उपाध्याय (क्षेत्राधिकारी), रेनू यादव (जिला प्रोबेशन अधिकारी), सूचना अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष और निधि सचान (सेंटर मैनेजर, वन स्टाप सेंटर) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

AD
Back to top button