उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत,परिजन बेहाल

कानपुर देहात में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।घटना कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र की है।यहां पर डीएफसी रेलवे लाइन के निकट सोमवार शाम एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने ने मृत्यु हो गई

पुखरायां।कानपुर देहात में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।घटना कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र की है।यहां पर डीएफसी रेलवे लाइन के निकट सोमवार शाम एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने ने मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर मृतक की पहचान रामसनेही उर्फ कार्तिक पुत्र तिलक सिंह निवासी हारामऊ थाना रूरा के रूप में कर सूचना परिजनों को भेजी।सूचना मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।वरिष्ठ उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button