उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रैक्टर का हैरो लगने से हुई थी किसान की मौत,पुलिस पूंछतांछ में आरोपियों ने किया खुलासा

कानपुर देहात के शिवली में किसान की मौत ट्रैक्टर के हैरो से होने की बात सामने आई है।उसके बाद ट्रैक्टर मालिक और चालक ने घबराकर शव कार में डालकर फतेहपुर की तरफ ले जाकर नहर में फेंक दिया।इस बात का खुलासा आरोपियों ने पुलिस पूंछतांछ में किया है।किसान ओमप्रकाश दिवाकर ने गांव के रामनरेश पाठक का खेत बटाई पर लिया था।वह बीते गुरुवार सुबह करीब 10 बजे खाद और बीज लेकर अपने खेत की बुवाई के लिए निकला था।इसी दौरान गांव का राजकुमार ट्रैक्टर से श्याम किशोर पाठक के खेत की जुताई कर रहा था

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली में किसान की मौत ट्रैक्टर के हैरो से होने की बात सामने आई है।उसके बाद ट्रैक्टर मालिक और चालक ने घबराकर शव कार में डालकर फतेहपुर की तरफ ले जाकर नहर में फेंक दिया।इस बात का खुलासा आरोपियों ने पुलिस पूंछतांछ में किया है।किसान ओमप्रकाश दिवाकर ने गांव के रामनरेश पाठक का खेत बटाई पर लिया था।वह बीते गुरुवार सुबह करीब 10 बजे खाद और बीज लेकर अपने खेत की बुवाई के लिए निकला था।इसी दौरान गांव का राजकुमार ट्रैक्टर से श्याम किशोर पाठक के खेत की जुताई कर रहा था।ओमप्रकाश राजकुमार को बुलाने गया लेकिन बाद में वह लापता हो गया।शुक्रवार दोपहर को श्यामकिशोर के खेत में ओमप्रकाश के पैंट और शर्ट के खून से सने टुकड़े मिले।

इसके बाद परिजनों ने ट्रैक्टर के मालिक व चालक पर शक के आधार पर मुकदमा दर्ज करवाया।कुछ समय बाद किसान का शव फतेहपुर के बकेवर क्षेत्र में नहर से मिला।पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूंछतांछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग नशे में थे और गलती से ट्रैक्टर का हैरो ओमप्रकाश को लग गया।जिससे उसकी मौत हो गई।फंसने के डर से उन्होंने शव को नहर में फेंक दिया।एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button