कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय चरस तस्कर गिरफ्तार

कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

Story Highlights
  • अकबरपुर पुलिस ने बताया कि एक लाख रुपये की चरस थी तस्कर के पास
  • यह गिरफ्तारी क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
  • भारत-नेपाल बॉर्डर से चरस लाने का कार्य करता था तस्कर

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम चरस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।बरामद चरस की कीमत लगभग एक लाख रूपये बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि पुलिस की टीम ने अकबरपुर थाना क्षेत्र के वंशनपुरवा मोड़ के पास इटावा कानपुर हाइवे पर एक व्यक्ति को रोका।पूंछतांछ में उसने अपना नाम पता बांके पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम हारामऊ थाना रूरा बताया है।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चरस बरामद हुई है।

बांके ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से चरस बेचने का कार्य कर रहा है और एक अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य है।वह चरस को भारत नेपाल बॉर्डर से लाकर विभिन्न शहरों में बिक्री करता था।उसकी गिरफ्तारी से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं,जो इस अवैध व्यापार में संलिप्त हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अकबरपुर में मुकदमा दर्ज किया है।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

AD
Back to top button