कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ओसीएम का तोहफा: दुकानदारों के लिए दिवाली बनी यादगार

ओसीएम पशुआहार डीलर ने दीपावली के पावन पर्व पर अपने 45 दुकानदारों को उपहार देकर खुशी का माहौल बना दिया। इस साल सबसे ज्यादा पशुआहार बेचने वाले दुकानदारों को फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसे कीमती उपहार दिए गए।

Story Highlights
  • दीपावली पर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे, ओसीएम के तोहफे ने बढ़ाई खुशी
  • 45 दुकानदारों को मिला दिवाली का तोहफा, ओसीएम ने बांटे फ्रिज, वाशिंग मशीन

शिवली: ओसीएम पशुआहार डीलर ने दीपावली के पावन पर्व पर अपने 45 दुकानदारों को उपहार देकर खुशी का माहौल बना दिया। इस साल सबसे ज्यादा पशुआहार बेचने वाले दुकानदारों को फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसे कीमती उपहार दिए गए।

मैथा बाजार में स्थित ओसीएम पशुआहार डीलर चंद्रभान सिंह सेंगर ने क्षेत्र के विभिन्न दुकानदारों को कंपनी की ओर से फ्रिज, वाशिंग मशीन, प्रेस, बर्तन सेट, कप सेट जैसे आकर्षक उपहार भेंट किए। उपहार मिलते ही दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।

ओसीएम डीलर सेंगर (खाद्य भंडार प्रोपराइटर) ने बताया कि कंपनी ने इस साल कुल 2 फ्रिज, 5 वाशिंग मशीन, 21 स्मार्टफोन, 8 मिक्सी, 13 प्रेस, 38 टिफिन और 10 डिनर सेट दुकानदारों को दिए हैं। कंपनी का मानना है कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले दुकानदारों को प्रोत्साहित करना बहुत जरूरी है।

इस मौके पर उदयभान उर्फ कल्लू सेंगर, रमेश चंद्र शुक्ला, पिंकी चंदेल, अवधेश चंदेल, विपिन सिंह, कीर्तिभान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button