कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

18 वर्षीय बीएससी छात्रा का छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव

नगर पंचायत के अच्युतानंद शास्त्री वार्ड 9 मंडी समिति में बीएससी की छात्रा ने कमरे की छत में लगे कुंडे से दुपट्टा के सहारे फंदा लगा लिया। मृतका के पिता राजेश ने बताया कि उसकी पुत्री रेखा 18 वर्ष कानपुर नगर मुईया के के एम डिग्री कॉलेज में बीएससी की छात्रा है।

पुखरायां। नगर पंचायत के अच्युतानंद शास्त्री वार्ड 9 मंडी समिति में बीएससी की छात्रा ने कमरे की छत में लगे कुंडे से दुपट्टा के सहारे फंदा लगा लिया। मृतका के पिता राजेश ने बताया कि उसकी पुत्री रेखा 18 वर्ष कानपुर नगर मुईया के के एम डिग्री कॉलेज में बीएससी की छात्रा है।वह फेरी लगाने का काम करते है।शुक्रवार सुबह ब्रेड बचने के लिए घर से निकल गए थे।

तो बिटिया ने खाना आदि बनाकर रख लिया था।खाना खाकर वह किसी काम के लिए बाजार चले गए।जब वह घर लौटे तो पुत्री कमरे में छत में लगे कुंडे के सहारे दुपट्टे से लटकती मिली। मृतका अपने पीछे एक भाई दिनेश कुमार जो पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है,छोटी बहन रागिनी को छोड़ गई है।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने जांच पड़ताल कर फोरेंसिक टीम को सूचना दी।मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए।थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button