कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में मंगलवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे का है

- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में मंगलवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे का है।यहां के कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले 21 वर्षीय राममोहन ने मंगलवार को फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।मृतक युवक ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।मंगलवार को युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पुलिस ने मृतक के परिजनों और पड़ोसियों से पूंछतांछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



