खेल

फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद आज ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले शुक्रवार को बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और वह आज ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे.

मुंबई,अमन यात्रा :  अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले शुक्रवार को बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीस) में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और वह आज ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे.
बीसीसीआई ने शनिवार को कहा कि अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी टीम से जुड़ने के लिए मेडिकली फिट है लेकिन टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों में उनके खेलने पर फैसला टीम के मेडिकल दल के फिर से आकलन के बाद लिया जाएगा.

मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या थी

यूएई में हाल ही में हुए आईपीएल के दौरान रोहित को हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट लगी थी. इससे वह 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए वह चयन के उपलब्ध नहीं हो पाए थे.

बीसीसीआई से जारी बयान में कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया में दो सप्ताह के आइसोलेशन के लिए उन्हें एक विस्तृत कार्यक्रम दिया गया है जिसका पालन करना होगा. आइसोलेशन पूरा होने के बाद भारतीय टीम की मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी. इसके मुताबिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी भागीदारी पर फैसला किया जाएगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले खेले गए दोनों अभ्यास मैच ड्रॉ रहे. प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के लिये अच्छी बात ये रही कि भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया.
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button