कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका मिला युवती का शव,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में सोमवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका मिला।घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

Story Highlights
  • ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, मोबाइल से हुई युवती की शिनाख्त

पुखरायां। कानपुर देहात में सोमवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका मिला।घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पुर गांव का है।पुलिस ने शव की शिनाख्त बरौला गांव की रहने वाली युवती अंकिता के रूप में की है।मृतका के पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान हुई।घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।स्थानीय लोगों ने शव को घटनास्थल पर लाकर पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है।

सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर नीली कोटी और काले रंग की सलवार पाई गई है।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना के बाद गांव में हलचल मच गई है।पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

Related Articles

AD
Back to top button