उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत,पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कानपुर देहात में नए वर्ष के दिन मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है

Story Highlights
  • पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में नए वर्ष के दिन मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।यहां की रहने वाली रानी देवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते एक जनवरी की दोपहर 12 बजे वह अपने पति कुंवरलाल को डॉक्टर को दिखाने के वास्ते पैदल तिष्ती कस्बा जा रही थी।इसी दौरान मदर इंडिया के पास पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पति को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन फानन में उन्हें उपचार के वास्ते रसूलाबाद सीएचसी लेकर गए।जहां पर हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।रास्ते में उनकी मौत हो गई।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button