उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
एस एस सी क्लासेस पुखरायां में थल सेना जवानों का किया गया सम्मान,संस्थान में रहा जश्न का माहौल
एस सी क्लासेस पुखरायां में मंगलवार को थल सेना के जवान दीपक यादव और अखिलेश यादव का मुंह मीठा करा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया

पुखरायां। एस एस सी क्लासेस पुखरायां में मंगलवार को थल सेना के जवान दीपक यादव और अखिलेश यादव का मुंह मीठा करा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।एस एस सी क्लासेस संचालक व बसपा नेता जीतेन्द्र संखवार ने बताया कि मुरीदपुर के दीपक यादव व लवरसी के अखिलेश यादव ने एस एस सी क्लासेस में पढ़ाई कर थल सेना में नौकरी प्राप्त की।यह उनके कठोर परिश्रम व लगन का नतीजा है।मंगलवार को संस्थान में खुशी का माहौल रहा।संचालक समेत शिक्षकों ने दोनों जवानों का मुंह मीठा करा एवं माला पहनाकर सम्मान किया।जीतेंद्र संखवार ने कहा कि कठोर परिश्रम और लगन के बल पर हर मुमकिन कार्य संभव किया जा सकता है।सभी ने जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर शिक्षक,छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



