उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डेरापुर कस्बे में महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक,आत्मरक्षा के दिए गए टिप्स

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत बुधवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा डेरापुर कस्बे के सब्जी मंडी स्थल में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई

Story Highlights
  • मिशन शक्ति अभियान

पुखरायां।मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत बुधवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा डेरापुर कस्बे के सब्जी मंडी स्थल में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।बुधवार को डेरापुर कस्बे के सब्जी मंडी स्थल में महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी ऊषा यादव ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम समेत अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

AD
Back to top button