समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा ने लीला का किया शुभारंभ
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बरौर कस्बे में श्रीराम बाजार धनुष यज्ञ लीला समिति के तत्वाधान में चल रही तीन दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन रविवार को ताड़का वध लीला का सुंदर मंचन किया गया

- ताड़का वध लीला का सुंदर मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर
- बरौर रामलीला
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बरौर कस्बे में श्रीराम बाजार धनुष यज्ञ लीला समिति के तत्वाधान में चल रही तीन दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन रविवार को ताड़का वध लीला का सुंदर मंचन किया गया।लीला देख दर्शक भावविभोर हो गए।श्रीराम बाजार धनुष यज्ञ लीला समिति के तत्वाधान में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन रविवार को समाजवादी पार्टी के अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा ने भगवान श्रीराम की आरती कर लीला का शुभारंभ किया।कलाकारों ने ताड़का वध लीला का सुंदर मंचन करते हुए दिखाया कि दंडक वन में भगवान श्रीराम और राक्षसी ताड़का के बीच युद्ध होता है।जिसमें मारीच व सुबाहु की बहन राक्षसी ताड़का का भगवान श्रीराम वध कर देते हैं।सभी ऋषि मुनि प्रसन्न हो जाते हैं।जिसके बाद ताड़का के दोनों भाई मारीच व सुबाहु के साथ भगवान श्रीराम का युद्ध होता है।लीला देख दर्शक भावविभोर हो जाते हैं।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा ने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं।हमें उनके चरित्र से प्रेरणा लेना चाहिए।इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरजीत सिंह,योगेंद्र नाथ पांडेय, एडवोकेट विमल कुमार द्विवेदी,रामजी चतुर्वेदी, रवींद्र शुक्ला,रूपनारायण सिंह यादव,संतोष तिवारी,हरिओम अवस्थी,सोनेलाल उपाध्याय,अमन कश्यप,अनीश अवस्थी,सोनू शुक्ला,कामतानाथ अवस्थी,कन्हैयालाल यादव, रजोल त्रिवेदी,शुभ गुप्ता,गोयल शर्मा,गौरव पंडित,बबोल कमल समेत क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.