उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

14 जनवरी को सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, घोषित हुआ सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर जारी है। इसी के बीच यूपी सरकार ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति और हजरत अली के जन्म दिवस के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में ठंड का असर जारी है। इसी के बीच यूपी सरकार ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति और हजरत अली के जन्म दिवस के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। इस दिन स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। पूर्व में जारी सार्वजनिक अवकाश की सूची में यह निर्बंधित अवकाश था। सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव जुहैर बिन सगीर ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। यह छुट्टी खासतौर पर छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए राहत भरी साबित होगी। मकर संक्रान्ति का पुण्यकाल 14 जनवरी को सुबह 6.58 बजे से शुरू होगा और 15 जनवरी को सुबह 6.58 बजे तक रहेगा। इस पुण्यकाल में दान पुण्य, स्नान आदि धार्मिक कार्य संपन्न किए जा सकेंगे। बताया जाता है कि इस वर्ष का मुहूर्त अत्यंत शुभ है और इस महापुण्यकाल में सूर्य को जल अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होंगी।

Related Articles

AD
Back to top button