कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: नाबालिग से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी

कानपुर देहात में एक युवक ने शौच के वास्ते गई एक नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Story Highlights
  • सट्टी थाना क्षेत्र में हुई घटना, आरोपी की तलाश जारी
  • पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
  • पुलिस अधिकारी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया

कानपुर देहात में एक युवक ने शौच के वास्ते गई एक नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता के पिता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र का है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री शौचक्रिया के वास्ते घर से बाहर गई थी,तभी गांव का पड़ोसी युवक अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

जब उसकी पुत्री ने विरोध किया तो उक्त युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला।थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button