उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

SBI बैंक पतारा में दिनदहाड़े हमला, बैंक कर्मियों ने किया बहादुरी से मुकाबला

18 जनवरी 2025, समय करीब 10:45 बजे, एक अज्ञात बदमाश साइकिल पर सवार होकर SBI बैंक, पतारा, घाटमपुर (RBO III, Kanpur) में नुकीले हथियार और तमंचे के साथ घुस आया। बदमाश ने बैंक में घुसते ही सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया।

कानपुर: 18 जनवरी 2025, समय करीब 10:45 बजे, एक अज्ञात बदमाश साइकिल पर सवार होकर SBI बैंक, पतारा, घाटमपुर (RBO III, Kanpur) में नुकीले हथियार और तमंचे के साथ घुस आया। बदमाश ने बैंक में घुसते ही सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया।

सिक्योरिटी गार्ड पर हमला होता देख, बैंक मैनेजर और कैशियर ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश को रोकने की कोशिश की। सभी के संयुक्त प्रयास से बदमाश पर काबू पा लिया गया। इस झड़प में सिक्योरिटी गार्ड, बैंक मैनेजर और कैशियर को चाकू से हल्की चोटें आईं। हमलावर बदमाश भी घायल हो गया।

 

घटना स्थल से बदमाश के पास एक तमंचा बरामद किया गया है। हालांकि, अब तक बदमाश की पहचान नहीं हो पाई है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया है।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी घाटमपुर, थाना प्रभारी घाटमपुर और थाना प्रभारी बिधनू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जांच जारी है।

 

बैंक कर्मियों की बहादुरी से बड़ी घटना टल गई। पुलिस बदमाश की पहचान और हमले के उद्देश्य की जांच कर रही है।

Related Articles

AD
Back to top button