उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में धोखाधड़ी व अन्य मामलों में वांछित वारंटी को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी व अन्य मामलों में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी व अन्य मामलों में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि डेरापुर कस्बे के वार्ड नंबर 7 रविन्द्र नगर निवासी उमर बेग के विरुद्द पूर्व में धोखाधड़ी व अन्य मामलों में अभियोग पंजीकृत किया गया था।मामले में आरोपी फरार चल रहा था।आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी उमर बेग को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button