कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रूरा में व्यापारी से लूट का प्रयास, एक लुटेरा गिरफ्तार, दूसरा फरार

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बनवारीपुरवा गांव के 25 वर्षीय हर्षित यादव के रूप में हुई है।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बनवारीपुरवा गांव के 25 वर्षीय हर्षित यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

घटना 6 फरवरी की है, जब एक व्यापारी और उसका मुनीम बाजार से पैसे इकट्ठा कर स्कूटी से लौट रहे थे। सीएचसी मोड़ पर हर्षित और उसके साथी हरिओम सविता उर्फ दीपक ने उन पर हमला कर दिया। हरिओम ने व्यापारी और मुनीम की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे उनकी स्कूटी गिर गई। दोनों आरोपियों ने पैसों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों के शोर मचाने पर वे भाग निकले।

पूछताछ में हर्षित ने बताया कि उसका दोस्त हरिओम, जो रूरा कस्बे के शिवाजी नगर में किराना की दुकान चलाता है, पैसों की तंगी से जूझ रहा था। इसी कारण से दोनों ने लूट की योजना बनाई थी।

थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी हरिओम की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

AD
Back to top button