कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सट्टी गांव निवासी 20 वर्षीय अनस पुत्र फहीम अपने दो साथियों मोहम्मद हसन उर्फ पिंटू 32 वर्ष और मुस्तफा 31 वर्ष के साथ शाहजहांपुर गांव से बाइक से घर वापस लौट रहा था।

कानपुर देहात : सट्टी गांव निवासी 20 वर्षीय अनस पुत्र फहीम अपने दो साथियों मोहम्मद हसन उर्फ पिंटू 32 वर्ष और मुस्तफा 31 वर्ष के साथ शाहजहांपुर गांव से बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सट्टी गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

भीषण हादसे में अनस और मोहम्मद हसन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक मुस्तफा को गंभीर हालत में पहले शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

सड़क हादसे में हुई दो युवकों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button