डेरापुर एसडीएम भूमिका यादव ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बीती शनिवार की शाम दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के बाद कानपुर देहात प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।महाकुंभ को देखते हुए रविवार रात डेरापुर एसडीएम भूमिका यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ झींझक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

- कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश
- श्रद्धालुओं से की बातचीत
पुखरायां।बीती शनिवार की शाम दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के बाद कानपुर देहात प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।महाकुंभ को देखते हुए रविवार रात डेरापुर एसडीएम भूमिका यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ झींझक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार जीतेन्द्र द्विवेदी और थाना प्रभारी मंगलपुर संजय गुप्ता मौजूद रहे।एसडीएम ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से बातचीत की।एसडीएम भूमिका यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन द्वारा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।



