कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महाकुंभ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु को अज्ञात वाहन ने रौंदा,मौत

कानपुर देहात में रविवार को प्रयागराज महाकुंभ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।

पुखरायां। कानपुर देहात में रविवार को प्रयागराज महाकुंभ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

मामला कानपुर देहात के थाना डेरापुर क्षेत्र के थनवापुर गांव पंजाबी ढाबा के पास नेशनल हाइवे का है।राजस्थान जिला टोंक मालपुरा निवासी रामकिशन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह रिश्तेदार मोहनलाल शर्मा निवासी किरावल थाना पचेवर राजस्थान के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान हेतु गया हुआ था।वहां से दर्शन कर लौटते समय सुबह करीब 2.25 पर रास्ते में नेशनल हाइवे पंजाबी ढाबा थनवापुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते मोहनलाल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button