कानपुर देहात

डीएम ने कोविड-19 टीकाकरण वैक्सीन लगाए जाने की रिहर्सल संबंध में की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम ने गोल्डन कार्ड बनाए जाने में कम प्रगति पर जताई नाराजगी दिए निर्देश

कानपुर देहात,अमन यात्रा । जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में सीएमओ द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के द्वितीय चरण के टीकाकरण की कार्य योजना तैयार की जानी है जिसके तहत 6 स्थानों पर कोविड-19 की वैक्सीन लगाए जाने के रिहर्सल की जाएगी जिसमें अकबरपुर सीएससी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पुखरायां पीएससी देवीपुर सीएससी गजनेर सीएससी शिवली सीएससी में वैक्सीन लगाए जाने की रिहर्सल का कार्य किया जाएगा.

जिसके तहत सभी   व्यवस्थाए पूर्ण की जा रही है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कोविड-19 वैक्सीन लगाए जाने रिहर्सल हेतु सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें तथा जहां कहीं भी लगाई जाए वहां पर मजिस्ट्रेट स्टेटिंग मजिस्ट्रेट पुलिसबल जिला स्तरीय अधिकारी गण आदि की ड्यूटी अवश्य लगाई जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए. photo 11

उन्होंने कहा कि सभी को प्रशिक्षण दे दिया जाए तथा जो सूचना पोर्टल पर भरी जानी है पूर्ण  भरी जाए उन्होंने निर्देशित किया कि जिसको टीकाकरण लगाए जाना है उसको सही प्रकार से लगाया जाए तथा कोई भी छूटने न पाए इस मौके पर अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की वहीं जिलाधिकारी ने गोल्डन कार्ड बनाए जाने की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोल्डन कार्ड बनाएं जाने की संख्या बढ़ाई जाए तथा जिस लेवल से लापरवाही पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी उन्होंने कहा कि लगकर गोल्डन कार्ड अवश्य बनवाएं जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा सीएमओ  आदि चिकित्सक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button