कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शादी से लौट रही महिला को इनोवा ने कुचला, मौत

थाना सिकंदरा क्षेत्र के नसीरपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी समारोह से पैदल घर लौट रही रश्मि देवी को प्रयागराज कुंभ से लौट रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Story Highlights
  • तेज़ रफ़्तार कार ने ली जान, परिवार में कोहराम
  • पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया, जाँच जारी

कानपुर देहात: थाना सिकंदरा क्षेत्र के नसीरपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी समारोह से पैदल घर लौट रही रश्मि देवी को प्रयागराज कुंभ से लौट रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी की खुशी बदली मातम में

नसीरपुर निवासी रश्मि देवी अपनी बहन विमला के बेटे की शादी में शामिल होने गई थीं। मंगलवार सुबह विदाई के बाद वे कैलाश गेस्ट हाउस से पैदल अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान राजपुर की ओर से आ रही इनोवा कार के चालक ने नींद में होने के कारण उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहन के घर शादी का उत्सव मातम में बदल गया।

पति और बच्चे सदमे में

रश्मि के पति संजय एक इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं और बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के चलते समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। उनकी अनुपस्थिति में यह हादसा और भी दुखद बन गया। रश्मि के दो बेटे, हर्ष और उत्कर्ष, मां की मौत की खबर से सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इनोवा चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस हादसे की वजह और चालक की लापरवाही की गहन जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन और चालकों की लापरवाही आए दिन हादसों का कारण बन रही है। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन के सामने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की चुनौती खड़ी कर दी है।

Related Articles

AD
Back to top button