कानपुर देहात में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में मानसिक रूप से विछिप्त एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां। कानपुर देहात में मानसिक रूप से विछिप्त एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।इसी दौरान किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक चिता जल चुकी थी।
मामला कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर छिवना गांव का है।यहां के रहने वाले शेष बाबू की 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।प्रारंभिक जानकारी में किशोरी द्वारा घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।परिजनों का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से विछिप्त थी।
उसने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है।परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



