उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में बीती सोमवार की रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात में बीती सोमवार की रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के नहोली गांव का है।मृतक की पहचान सिद्धगोपाल 35 वर्ष के रूप में की गई है।सिद्धगोपाल ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अपने मकान के पीछे बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button