उत्तरप्रदेशफतेहपुरफ्रेश न्यूज

फतेहपुर खागा में भाजपा ऐरायां मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रजेश सिंह का भव्य स्वागत एवं होली मिलन समारोह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐरायां मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रजेश सिंह जी के स्वागत एवं होली मिलन समारोह का आयोजन खागा नगर में किया गया।

Story Highlights
  • खागा विधायक कृष्णा पासवान और जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

खागा, फतेहपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐरायां मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रजेश सिंह जी के स्वागत एवं होली मिलन समारोह का आयोजन खागा नगर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जी वा महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी जी की अगुवाई वा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जुगेश सिंह जी के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल वा नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल द्वारा ब्रजेश सिंह को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर, स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खागा विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान जी वा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही कार्यक्रम में विजयीपुर ब्लाक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी, किशनपुर, खखरेरू, और धाता के चेयरमैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर गुप्त, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता अखिलेश पाण्डेय, महामंत्री अरुण मोदनवाल राजू, महिला मंडल अध्यक्ष कमला बाजपेई, युवा नेता पंकज पाल, बबलू सिंह, राहुल मोदनवाल, शिक्षक संघ के विजय त्रिपाठी, समाजसेवी अजय त्रिपाठी, धीरज मोदनवाल, केशलाल नामदेव, श्रीराम साहू, सहित भारी संख्या में पत्रकार बंधु, अधिवक्ता साथी, नगर के गणमान्य लोग सहित भजिया के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्ञानेंद्र गुप्ता ने किया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button