भोगनीपुर व डेरापुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन,शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
कानपुर देहात के भोगनीपुर तथा डेरापुर थाने में शनिवार को जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर तथा डेरापुर थाने में शनिवार को जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
भोगनीपुर कोतवाली में उपजिलाधिकारी डॉ जीतेंद्र कटियार तथा क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने जनसुनवाई की।इस दौरान जमीनी विवाद से संबंधित कुल तीन फरियादी अपने अपने मामलों को लेकर पहुंचे।उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से मिलकर शिकायतों को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद राजस्वकर्मियों तथा पुलिसकर्मियों को दिए।उपजिलाधिकारी ने कहा कि जमीन संबंधी मामलों में राजस्वकर्मी मौके पर जाकर समय रहते निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

इस कार्य में हीलाहवाली कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।इस मौके पर कोतवाल अंजन कुमार सिंह,एसएसआई सुमन दीक्षित,एस आई वीरपाल समेत राजस्वकर्मी मौजूद रहे।वही डेरापुर में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर फरियादियों द्वारा राजस्व से संबंधित कुल दो मामले दर्ज कराए गए।थाना प्रभारी ने शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का टीम गठित कर समय रहते निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरीशंकर शुक्ला,निरीक्षक अपराध परवेज अली,कांस्टेबल रविन्द्र,महिला कांस्टेबल गुलशन बानो समेत राजस्वकर्मी मौजूद रहे।



