उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मालगाड़ी की चपेट में आकर इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत

कानपुर देहात के झींझक कस्बे में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया।यहां पर अक्षय वट धाम मंदिर के पास डीएफसी रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर 16 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी
  • रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा

पुखरायां।कानपुर देहात के झींझक कस्बे में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया।यहां पर अक्षय वट धाम मंदिर के पास डीएफसी रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर 16 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।मृतका की पहचान झींझक कस्बे के भोलानगर निवासी कृष्ण कुमार की पुत्री संध्या के रूप में हुई है।वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी और अक्षय वट धाम मंदिर गई थी।रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और झींझक चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद पंचनामा की कार्यवाही की।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया।चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में रेलवे स्टेशन लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर छात्रा की मौत की बात सामने आई है।घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button