कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में सोमवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतक की पहचान अशोक पाल के 21 वर्षीय पुत्र सचिन के रूप में हुई है।सचिन ने सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।

सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

AD
Back to top button