कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में करंट लगने से किशोरी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिसाही गांव में 15 वर्षीय किशोरी पलक की करंट लगने से मौत हो गई।पलक अपने घर के बाहर नल पर कपड़े धो रही थी।

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिसाही गांव में 15 वर्षीय किशोरी पलक की करंट लगने से मौत हो गई।पलक अपने घर के बाहर नल पर कपड़े धो रही थी।

इस दौरान मोटर का तार बिजली के बोर्ड में लगाते समय उसे करंट लग गया।घटना के बाद परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए रसूलाबाद सीएचसी ले गए।

जहां मौजूद चिकित्सक ब्रजेश कुमार ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पुलिस को दी गई।हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को घर ले गए।मृतका के पिता रिक्शा चालक हैं।घटना के समय वह रसूलाबाद में रिक्शा चला रहे थे।पलक की मौत की सूचना मिलते ही मां प्रिया बदहवास हो गई।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल राठौर ने दुखी परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि परिजन किशोरी को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए थे।

Related Articles

AD
Back to top button