उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 112 मरीजों का किया गया सफल उपचार

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 112 मरीजों का सफल उपचार किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए

Story Highlights
  • दिए गए बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 112 मरीजों का सफल उपचार किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए।रविवार को तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 41 मरीजों का उपचार वहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 32 तथा जरसेन में 39 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।

कानपुर देहात पुलिस पर कलंक 20250706 173725 0000

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए।उन्होंने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने,घरों में कहीं पर भी पानी एकत्रित न होने देने तथा किसी भी प्रकार की चिकित्सीय समस्या होने पर तत्काल अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क स्थापित कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर जयनीत कटियार,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,अनिल कुमार,एल टी शिवम,अनिल कुमार,राम प्रताप,त्रिलोकी नाथ,फहीम,संगिनी रीता,ललिता,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button