कानपुर देहात

देवराहट : उत्साह के साथ बेटियां बनीं पुलिस अधिकारी

कानपुर देहात के थाना देवराहट में एक दिन के लिए प्रतिभा संखवार को देवराहट थाना प्रभारी बनाया गया और साक्षी मिश्रा को महिला हेल्प डेस्क अधिकारी बनाया गया।

पुखरायां,अमन यात्रा : उत्साह, जोश और कुछ करने का जज्बा रखे बेटियों ने रविवार को पुलिस अधिकारियों की कुर्सी संभाली। बोलीं महिलाओं और छात्राओं को अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की जरूरत है। चुप न बैठें, आगे बढ़ें तो निश्चित रूप से खुद मंजिल तक पहुंचेगी, दूसरी बहन बेटियों का भी मान सम्मान बढ़ाएंगी।

नायिका मेगा इवेंट कार्यक्रम में देवराहट की प्रतिभा संखवार ने देवराहट थाना प्रभारी की कुर्सी संभाल कर महिलाओं की समस्याओं को सुना। गांव की महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया।उनके समक्ष भूमि और पारिवारिक विवाद लेकर आए फरियादियों की बात सुनी और हल्का प्रभारी को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। mahila deskवही साक्षी मिश्रा पुत्री अजय मिश्रा देवराहट ने महिला हेल्प डेस्क का पदभार ग्रहण किया और फरियादियों की समस्याओं को अतिशीघ्र निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्र लिए।और भरोसा दिया कि जल्द ही निस्तारण होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button