उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

थाने के मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में बुधवार को एक प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को माला पहनाकर जीवन साथी बनने का फैसला किया।बहेरा गांव की 20 वर्षीय आकांक्षा और ललपुरवा गांव के 23 वर्षीय विकास का पिछले 5 सालों से एक दूसरे से प्रेम प्रसंग चल रहा था

Story Highlights
  • लड़की के परिवार के विरोध के बावजूद एक दूजे का थामा हांथ,पहनाई वरमाला
  • पुलिस बोली दोनों बालिग
  • प्रेमी बोला मर्जी से रचाई शादी

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में बुधवार को एक प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को माला पहनाकर जीवन साथी बनने का फैसला किया।बहेरा गांव की 20 वर्षीय आकांक्षा और ललपुरवा गांव के 23 वर्षीय विकास का पिछले 5 सालों से एक दूसरे से प्रेम प्रसंग चल रहा था।विकास का आकांक्षा के पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के यहां आना जाना था।दोनों की पहली मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई।शादी की बात चलने पर लड़की के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया।इसके बाद दोनों पक्ष थाना मंगलपुर पहुंचे।लड़के का परिवार शादी के लिए तैयार था।लेकिन लड़की के परिवार ने विरोध जारी रखा।इस पर प्रेमी युगल ने थाना परिसर के मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने का निर्णय लिया और एक दूसरे को जीवनसाथी चुना।मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बालिक हैं उन्होंने अपनी मर्जी से एक दूसरे के साथ रहने का फैसला लिया है।हालांकि थाने में किसी पुलिसकर्मी की मौजूदगी में कोई लिखित कार्यवाही नहीं की गई।वहीं प्रेमी जोड़े में विकास ने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से मंदिर में शादी रचाई है।

Related Articles

AD
Back to top button